ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग एवं शिक्षण प्रभावशीलता: द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • विजय कुमार शोधार्थी, मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ Author
  • डॉ. ममता रानी शोध पर्यवेक्षक, मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़ Author

DOI:

https://doi.org/10.65250/chaitanyasamvad.v2i2.5

Abstract

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (Information and Communication Technology-ICT) शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न अंग बन चुकी है। विशेष रूप से माध्यमिक शिक्षा स्तर पर ICT के प्रयोग ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सहभागितापूर्ण तथा छात्र-केंद्रित बनाया है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, समग्र शिक्षा अभियान, DIKSHA, PM eVIDYA तथा डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा में तकनीक के एकीकरण को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों के मध्य डिजिटल संसाधनों, इंटरनेट उपलब्धता, प्रशिक्षित शिक्षकों तथा ICT आधारित शिक्षण में उल्लेखनीय असमानताएँ विद्यमान हैं।

प्रस्तुत अध्ययन द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित एक विश्लेषणात्मक अध्ययन है अध्ययन से स्पष्ट होता है कि जहाँ शहरी विद्यालयों में ICT आधारित शिक्षण अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत डिजिटल संरचना, इंटरनेट तथा तकनीकी प्रशिक्षण की कमी अभी भी प्रमुख चुनौती बनी हुई है।

मुख्य शब्द: सूचना प्रौद्योगिकी, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण विद्यालय, शहरी विद्यालय, शिक्षण प्रभावशीलता, डिजिटल शिक्षा, UDISE+, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020।

Downloads

Published

2026-06-30

Issue

Section

Articles

How to Cite

ग्रामीण एवं शहरी माध्यमिक विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग एवं शिक्षण प्रभावशीलता: द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. (2026). Chaitanya Samvad Interdisciplinary Journal of Research, 2(2), 34-38. https://doi.org/10.65250/chaitanyasamvad.v2i2.5